Wednesday, March 20, 2024

लोक कल्याण महाविद्या स्तोत्रम् यज्ञ व राम कथा का हुआ समापन


विधि विधान से हवन पूजन व भण्डारे के साथ हुआ सम्पन्न
रसडा़(बलिया)। रामनगर रसडा़ शिव मंदिर पर हो रहे लोक कल्याण लोक मंगल सर्वजन कल्याण हेतु श्री महाविद्या स्तोत्रम् ग्यारह दिवसीय, ग्यारह कुन्डलीय यज्ञ व श्री राम कथा  का समापन मंगलवार को विधि विधान से हवन पूजन व भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया। ज्ञात हो कि यह यज्ञ अनुष्ठान आठ मार्च को कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ और उन्नीस मार्च को विशाल भण्डारे के समापन हुआ। 

राम कथा मे महाराज ने कहा कि भगवत कथा सुनने व सत्संग से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। वह अपने जीवन मे जाने अन्जाने मे कोई कुछ गलती भी किया रहता है। वह भगवत कथा श्रवण करने से कटित हो जाता है। भगवन अनने भक्त को परखते है। जो मनुष्य अपने जीवन काल मे भगवान को स्मरण याद करता है। उनके नाम का जप करता वह उसका हो जाते है। उसके जीवन मे कभी कोई कष्ट नही आता है जिसे मानव समाज को थोड़ा समय निकाल भजले हरि नाम होई मानव का कल्याण जिसे मै अपने जीवन मे लोगो के बीच जाकर सम्पर्क कर  हरि नाम कथा व यज्ञ के लिए प्रेरित करता हूं। जो बलिया जनपद के रामनगर मे लोग धन्य है कि हमे यह पुनित कार्य यज्ञ अनुष्ठान व राम कथा कहने का अवसर दिया है जिसे इस क्षेत्र के लोगो का अभार व्यक्त करता विशेष कर ग्यारह दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान मे 11लोग इस कार्य को सहयोग कर सफल बनाया उनका अभारी हूं।

इस अवसर पर वहा के सम्मानित केलोग व ग्यारह लोग जो यज्ञ मे हवन पुजन मे भाग लेकर सम्पन्न् कराया। जिसे वे लोग महाराज जी से आशिर्वचन लिया और विशाल भण्डारे में वहां के उपस्थित जनमानस प्रसाद रूपी अहार ग्रहण किया। इस अवसर ग्राम प्रधान सहित सम्मानित बड़े बुजुर्ग बुद्धिजीवी महिला बच्चे आदि रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...