Wednesday, March 20, 2024

जिला कारागार की महिला बंदियों के बीच अलग अंदाज में मनाया जन्मदिन


सामाजिक कार्यकत्री अल्पना सोनी ने वृद्धाश्रम पहुंच विभिन्न सामग्री किया वितरित
बलिया। पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध से बाहर निकल अगर कोई शख्स महिला बंदियों और वृद्ध महिलाओं के बीच अपने जीवन के कुछ अनमोल समय व्यतीत करे, साथ ही समाज को आईना दिखाए कि मानव जीवन ऐसा हो जो मानवता की सेवा को सदैव तत्पर हो और यह संदेश दे कि किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, जीना इसी का नाम है, तो उस शख्स के व्यक्तित्व से समाज को सीख लेनी चाहिए।

चर्चा यहां अल्पना सोनी की हो रही है जो सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही इनरव्हील क्लब बलिया की सक्रिय सदस्य भी हैं। बुधवार को मौका था उन्हीं के जन्म दिन का जो जिला कारागार की महिला बंदियों और गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में एक अलग अंदाज में मनाया। जिला कारागार में महिला बंदियों के बीच हैप्पी बर्थडे गूंजा। सोनी ने इस मौके पर बंदियों में केक के अलावा केला, बिस्किट, नमकीन, फल आदि सामग्री वितरित किया। उनके साथ क्लब की जया सिंह, ऊषा पाण्डेय, नीलिमा सिंह, आशा पाण्डेय, कृष्णा मिश्रा, सरिता गुप्ता , महेंद्र पाल गौर, अमिता पाण्डेय, आयुषी सोनी, रेनू सिंह, प्रज्ञा सराफ आदि मौजूद थीं। जिला कारागार से वह गड़वार स्थित वृद्धाश्रम पहुंची और वहां भी विभिन्न सामग्री वितरित करने के अलावा वृद्ध महिलाओं से उनका हाल-चाल भी जाना।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...