Wednesday, March 20, 2024

पीड़ित दुकानदार से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी

चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के गिरफ्तारी एवं माल के बारामदगी की जिला पुलिस से की मांग
बलिया। जनपद के हल्दी बाजार में महेंद्र गुप्ता के किराने के दुकान में गत 13 -14 की मध्य रात में चोरी हुई जिसमें ₹20000 कैश और महत्वपूर्ण समान चोर उठा ले गए। जिसकी सूचना उन्होंने थाने पर दी। लेकिन थाना अध्यक्ष हल्दी द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

इसकी सूचना अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश के उपाध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट को मिली। तब वे मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष को फोन लगाया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। तब उन्होंने सीओ बैरिया को फोन किया और घटना की सारी जानकारी दी।एक दिन पहले भी श्री गांधी ने एसओ हल्दी को फोन किया था लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। आज तक इसमें पीड़ित को कोई प्रगति की सूचना नहीं है। महेंद्र गुप्ता के साथ- साथ एक सप्ताह में कई दुकान और मकान में भीषण चोरी हुई। लेकिन अभी तक उसका कोई खुलासा नहीं किया गया।  और ना किसी को पकड़ा गया है।

अरविंद गांधी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश ने जिला पुलिस प्रशासन से सारी घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने और माल की बारामदगी की मांग की है। ऐसा न होने पर संगठन उच्च अधिकारियों से मिलकर बात करेगा। इस मौके पर पीड़ित महेंद्र गुप्ता व्यापारी, संतोष गुप्ता, राम इकबाल तुरहा, दिनेश तुरहा, आरिफ आदि बहुत व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...