Sunday, November 5, 2023

हत्या के प्रयास मामले में तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार


थाना दुबहड पुलिस द्वारा हुई गिरफ्तारी
बलिया। जनपद के थाना दुबहड पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले तीन नफर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया एस0 आनन्द के निर्देशन में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में थाना दुबहड़ पुलिस को सफलता मिली।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.11.2023 को थाना दुबहड़ जनपद बलिया पर मु0अ0स0 175/2023 धारा 147, 148, 323,504,506,307 भादवि 05 नफर अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दुबहड़ पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी  कि आज दिनांक 05.11.2023 को थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उ0नि0 जयशंकर प्रसाद मय हमराह द्वारा मुखवीर की सूचना पर सवरुबांध ढाला से समय करीब 12.30 बजे अभियुक्तगण 1. चन्द्रदीप गिरी पुत्र श्री मुन्ना गिरी  2. मुन्ना गिरी पुत्र गिरधारी गिरी  3. ददन गिरी पुत्र स्व0 गिरधारी निवासीगण माधोमठ थाना दुबहड़ जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाया मा0 न्यायालय जेल भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0 175/2023 धारा 147,148,323, 504, 506,307 भादवि थाना दुबहड़ जनपद बलिया।
 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. चन्द्रदीप गिरी पुत्र श्री मुन्ना गिरी  निवासी माधोमठ थाना दुबहड़ जनपद बलिया
2. मुन्ना गिरी पुत्र गिरधारी गिरी  निवासी माधोमठ थाना दुबहड़ जनपद बलिया
3. ददन गिरी पुत्र स्व0 गिरधारी निवासी माधोमठ थाना दुबहड़ जनपद बलिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष  अजय कुमार त्रिपाठी थाना दुबहड़ बलिया मय फोर्स
2. उ0नि0 जयशंकर प्रसाद थाना दुबहड़ जनपद बलिया मय फोर्स।
रिपोर्ट असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...