Thursday, September 7, 2023

भृगु शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा घर घर वितरित किए गए पौधे


शहर के गौशाला रोड राजपूत नेउरी की सेवा बस्ती में वृहद स्तर पर हुआ वितरण
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग बलिया के निर्देशन में व सह नगर संघचालक परमेश्वरन श्री, जिला कार्यवाह हरनाम, जिला प्रचारक विशाल, जिला सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी व सह जिला सेवा प्रमुख तारकेश्वर की उपस्थिति में भृगु शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा शाखा क्षेत्र के गौशाला रोड राजपूत नेउरी की सेवा बस्ती में वृहद स्तर पर तुलसी जी के पौधे के साथ बेल, आंवला, शरीफा का पौधे घर घर बांटा गया।
सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री ने बताया कि संघ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी कार्य करता है। जिसका एक  उद्देश्य हर घर में तुलसी का पौधा पहुंचाना है। उन्होंने आगे बताया कि जिस घर में तुलसी मैया विराजमान होती हैं, वह घर मंदिर का स्वरूप होता है। तुलसी 24 घंटे ऑक्सीजन देती है, तुलसी में औषधीय  गुणों की भरमार है। तथा तुलसी दल का दैनिक उपयोग करने से तमाम असाध्य बीमारियां दूर रहती हैं। तुलसी केवल हमारी आस्था का प्रतीक भर नहीं है। इस पौधे में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी तुलसी को महत्वपूर्ण माना गया है।
जिला प्रचारक विशाल ने कहा कि तुलसी को हमारे घरों में देवी का रूप माना जाता है और यह हर प्रकार से पवित्र है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी लगाई जाती है उस घर में भगवान वास करते हैं। तुलसी एक ऐसी वनस्पति है जो धार्मिक हिदू समुदाय में बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि के रूप में प्रयोग की जाती है। जिला सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी ने सेवा विभाग के उद्देश्यों को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर सह नगर सेवा प्रमुख राजेश कुमार 'पतंजलि', नगर संयोजक सामाजिक समरसता संजय वर्मा, शाखा कार्यवाह राजेश गुप्ता महाजन, मुख्य शिक्षक ओम प्रकाश वर्मा, शाखा सेवा कार्यकर्ता प्रेम प्रकाश वर्मा, बस्ती प्रमुख पवन दीपक अग्रवाल आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन द्वारा दी गयी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...