Friday, September 8, 2023

घोसी की जनता ने लोकतंत्र के विरोधियों को दिया करारा जवाब : कान्हजी

कहा: अब 2024 लोकसभा चुनाव की बारी है
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने घोसी विधानसभा उप चुनाव के परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की यह जीत आगामी लोकसभा के आम चुनाव का संकेत है। इसका सन्देश उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जायेगा।

घोसी की जनता को बधाई कि उन्होंने लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी और सामाजिक समरसता के दुश्मनों को करारा जवाब देकर यह बता दिया कि वर्तमान सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। कान्हजी ने कहा कि घोसी में एक तरफ पूरी सरकार और सरकारी तंत्र था और उनके सहयोग में कुछ बड़बोले दिमागी बीमार नेता थे। दूसरी तरफ सरकार और उसके तंत्र से ऊब चुकी एवं बड़बोले नेताओं की भाषा से आहत जनता थी। जीत सत्य और जनता की हुई है। इससे सरकारी तंत्र के लोगों को भी सोचना चहिए कि उन्हें किसी दल के कार्यकर्ता की तरह कार्य नहीं करना चहिए। लोकतंत्र में असली मालिक जनता है। अब 2024 लोकसभा चुनाव की बारी है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...