Monday, April 3, 2023

बलिया में कार्यकाल के दौरान मिले सम्मान को कभी नही भूल सकता: डा.आर एन उपाध्याय

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने डा. आर एन उपाध्याय को किया सम्मानित
बलिया‌। सदर अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर एन उपाध्याय को सेवानिवृत्ति के मौके पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। उनके आवास पर आयोजित संक्षिप्त समारोह में ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह वह अभिनन्दन पत्र प्रदान किया। 

इस अवसर पर डॉ. आर एन उपाध्याय ने कहा कि बलिया में कार्यकाल के दौरान मिले सम्मान को कभी भूल नहीं सकता। महर्षि भृगु की धरती पर 22 वर्ष तक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान जो भी अनुभव हुआ वह बेमिसाल रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीबों के उपचार में कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता। ट्रस्ट ने आगे बढ़कर सैकड़ों गरीब मरीजों का दामन थामा और उनके उपचार में अहम भूमिका निभाई। इस सिलसिले को इन्हें आगे भी जारी रखने की जरूरत है।

ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट के बैनर तले गरीब एवं असहाय लोगों का सफल उपचार करने में डा. आर एन उपाध्याय का भरपूर सहयोग रहा। ट्रस्ट इनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर राजेश कुमार, दीपक चौरसिया, नवीन सिंह, अनिल कुमार, संजय तिवारी, पिंटू खरवार, आदित्य यादव, शिवम आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...