Wednesday, February 8, 2023

बलिया: पत्रकार की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

विगत कई महीने से बीमार चल रहे थे पत्रकार आलोक पांडेय 
रसड़ा (बलिया)। पत्रकार आलोक कुमार पांडे का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह घर पहुंचते ही शुभचिंतक, समाज सेवी पत्रकार बन्धु उनके घर पहुच कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
               आलोक पांडेय (फ़ाइल फ़ोटो)
 उनकी शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पत्रकार, साहित्यकार, समाजसेवी, शुभचिंतक शामिल रहे। ज्ञातव्य हो कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील रसडा़ के महामंत्री एवं पत्रकार आलोक पांडे का मंगलवार को प्रातः 6:30 दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका शव बुधवार को रसड़ा निवास आया जहां से उन्हें  अंतिम अंत्येष्टि के लिए वाराणसी ले जाया गया। वे आचनक एक दिन बीमार हो गये। स्थानीय इलाज के दौरान जिला स्तर पर इजाज से पता चला किडनी डैमेज हो गई थी जिसके इलाज के लिए पिछले दो माह से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। उनके गुर्दे खराब हो चुके थे। वे डायलिसिस पर चल रहे थे और बाद मे डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था। अपने पीछे वे अपनी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़कर गए हैं। 

प्रमुख रूप से उनके शव यात्रा में ग्रापए के अरविंद कुमार तिवारी, पत्रकार इश्तियाक अहमद, रणजीत मिश्रा, रामाकांत सिंह, संजय शर्मा, मतलूब अहमद, रवि आर्य, अखिलेश सैनी, शकील अहमद अंसारी, कृष्णा शर्मा, सीताराम शर्मा, उमेश कनौजिया, लल्लन बागी, सुनील कुमार 'सरदासपुरी' , गोपाल जी गुप्ता, अंजनी तिवारी, सुरेश तिवारी, वशिष्ठ नारायण सोनी, विनय कुमार जयसवाल, सुरेश चंद, बिनोद शर्मा, अमर नाथ सोनी इत्यादि सैकड़ों लोग उन की शव यात्रा में शामिल हुए और उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...