Wednesday, February 22, 2023

लखनऊ -छपरा एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेने हुई निरस्त

लखनऊ मंडल की कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन व शार्ट टर्मिनेशन
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डालीगंज- बादशाहनगर- गोमती नगर- मल्हौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलॉक, नॉन इंटरलॉक एवं रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण एवं पुनर्निधारण निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण-
- गोमतीनगर से 21 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा कचहरी से 20 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15113 छपरा कचहरी- गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 20, 24, 27 फरवरी, 01 एवं 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- मथुरा से 20, 24, 27 फरवरी, 01 एवं 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 26 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 28 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- फर्रूखाबाद से 28 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- दिल्ली से 27 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आजमगढ़ से 28 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- पाटलीपुत्र से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- मुजफ्फरपुर से 23 फरवरी एवं 02 मार्च, 2023 को चलने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- साबरमती से 25 फरवरी एवं 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- ग्वालियर से 22 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बरौनी से 23 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-
- नई दिल्ली से 21 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 21 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर- गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।
- बरौनी से 20 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।
- नई दिल्ली से 20 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।
- एर्नाकुलम से 24 फरवरी 2023 को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी।
- बरौनी से 20 एवं 27 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर  के रास्ते चलायी जायेगी।
- नई दिल्ली से 27 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी।
- कटिहार से 02 मार्च, 2023 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी।
- चंडीगढ़ से 19, 22, 26 फरवरी एवं 01 मार्च, 2023 को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।
- अमृतसर से 24 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यूतिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफ़राबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन-
- पाटलिपुत्र से 24 फरवरी, 2023 को चलने वाली 03219 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर विशेष गाड़ी अयोध्या कैण्ट में यात्रा समाप्त करेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन-
- गोमतीनगर से 25 फरवरी, 2023 को चलने वाली 03220 गोमतीनगर-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी अयोध्या कैण्ट से चलायी जायेगी।

पुनर्निधारण-
- बरौनी से 20 एवं 27 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12522 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस बरौनी से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।
- एर्नाकुलम से 24 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस एर्नाकुलम से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।
- लखनऊ जं. से 28 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 45 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

नियंत्रण-
- कटिहार से 20, 21, 22, 27 एवं 28 फरवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 20 एवं 21 फरवरी को 40 मिनट, 22 फरवरी को 90 मिनट, 27 फरवरी को 120 मिनट एवं 28 फरवरी, 2023 75 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 26 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस मार्ग में 150 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...