Wednesday, February 8, 2023

बलिया पुलिस ने वापस कराया चार लाख से अधिक रुपये

धोखधड़ी कर खाते से निकाल लिए गए थे 420456/- रूपये
बलिया। धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से निकाले गये 4,20,456/- रूपये (चार लाख बीस हजार चार सौ छप्पन रूपये) खाताधारक के खाते मे साइबर सेल जनपद बलिया द्वारा वापस कराया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राज करन नय्यर व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप बुधवार को शिकायतकर्ता भृगुनाथ प्रसाद के खाते में धोखधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल- 420456/- रूपये को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता भृगुनाथ प्रसाद द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि गत 18 जनवरी को शिकायतकर्ता भृगुनाथ प्रसाद पुत्र स्व0 पतरू राम निवासी ग्राम सिकरिया खुर्द थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के एचडीएफसी बैंक के खाते से दिनाँक-09.01.2023 को भिन्न-भिन्न धनराशियों में कुल-420456/- रूपये (चार लाख बीस हजार चार सौ छप्पन रूपये मात्र) फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है।

साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः
1- प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाण्डेय साइबर सेल जनपद बलिया 
2- आरक्षी अमरनाथ मिश्रा साइबर सेल जनपद बलिया 
3- आरक्षी शिवचन्द यादव साइबर सेल जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल...