Monday, February 20, 2023

व्यापारियों के समस्याओं को लेकर कल जुटेंगे बलिया के व्यापारीगण

संयुक्त व्यापार मंडल बलिया के तत्वावधान में होगा कार्यक्रम
बलिया। संयुक्त व्यापार मंडल बलिया के तत्वावधान में कल दिनांक 21 फरवरी दिन मंगलवार को समय 5:00 बजे शाम को स्थान चौक, शहर बलिया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें स्वर्गीय नंदलाल गुप्ता के परिवार को न्याय, व्यापारियों के समस्या के समाधान विषय आदि पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विरेंद्र सिंह मस्त बलिया लोकसभा सांसद हैं।

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुखता से व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाएगा। सांसद जी के द्वारा और उसके समाधान हेतु कार्य किया जाएगा। श्री गांधी ने सभी से निवेदन किया है कि अपने साथियों के साथ साथ अपने व्यवसायिक संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ भारी संख्या में कार्यक्रम में आकर अपने कार्यक्रम को सफल बनावे जिससे कि व्यापारी समाज के हक और अधिकार को सुरक्षित रखा जा सके।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...