Wednesday, January 4, 2023

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना प्रदर्शन 28 वें दिन भी रहा जारी


निकाय चुनाव में एसटी हेतु सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर चल रहा धरना
बलिया। नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एसटी) हेतु सभासद की सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील पर चल रहा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना 4 जनवरी दिन बुधवार को 28वें दिन भी जारी रहा। 

धरना सभा को सम्बोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन प्रसाद गोंड  ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव 2012 व 2017 में जिस प्रकार से अनुसूचित जनजाति हेतु सभासद की सीटें आरक्षित थी। उसी प्रकार वर्तमान समय में होने जा रहे निकाय चुनाव में भी संवैधानिक रूप से अनुसूचित जनजाति की सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। संवैधानिक अधिकार प्राप्त होने तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना प्रदर्शन आन्दोलन जारी रहेगा। गोंगपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन प्रसाद गोंड ने आगे कहा की हम अपनी आवाज को सरकार की कानों तक पहुंचाने के लिये सड़क पर आंदोलन करने के साथ साथ मा. उच्चन्यायालय इलाहाबाद का भी दरवाजा खटखटाने का भी काम किया गया है। निकाय चुनाव में जनजातियों को सीटें आरक्षित करने के सवाल पर मा. उच्च न्यायालय द्वारा मा. मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को भी तलब किया गया है। हर हाल में आदिवासियों, जनजातियों के संवैधानिक अधिकार प्राप्त होंगे।

 धरना सभा में प्रमुख रूप से इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना, प्रदेश सचिव गोपाल जी खरवार युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश शाह, जिला संरक्षक मंडल दादा अलगू गोंड, रामपाल खरवार, जिला सचिव परशुराम खरवार, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, चन्द्रशेखर खरवार, दुर्गविजय खरवार, दीपू गोंड, विक्की गोंड, हीरालाल गोंड, दीपक गोंडवाना , राम नारायन गोंड, राम सेवक खरवार, रामचन्द्र गोंड, मनोज यादव, रामनारायण यादव, सुदेश मंडावी , सुनील गोंड, शिवशंकर खरवार भी रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...