Monday, December 12, 2022

अवैध कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

 290 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक गिरफ्तार
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण व तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना सिकंदरपुर पुलिस को सफलता मिली है। थाना सिकंदरपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। वही मौके से 290 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण/सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही।

उल्लेखनीय है कि 12 दिसम्बर दिन सोमवार को थानाध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश कुमार पाठक व उ0नि0 सूर्यनाथ यादव मय फोर्स द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम लिलकर दियर घाघरा नदी के छाड़न के पास से अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण (एक गैस सिलेन्डर व चूल्हा, यूरिया, नौशादर)  व दो ड्रम में कुल 290 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक नफर अभियुक्त सरलू यादव पुत्र स्व0 राम कुवर ग्राम सिसोटार सिवानपर थाना सिकन्दरपुर बलिया को गिरफ्तार किया गया। वही एक अन्य अभियुक्त जो मौके से भागने में सफल रहा। 

पकड़े गये अभियुक्त द्वारा उसका नाम धनेश यादव पुत्र स्व0 परशूराम यादव ग्राम सिसोटार थाना सिकन्दरपुर बलिया बताया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा लगभग 05 कुन्तल लहन भी नष्ट किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सिकंदरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0- 332/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, व धारा 272/273 भादवि थाना सिकंदरपुर बलिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
  1. सरलू यादव s/o स्व0 राम कुवर ग्राम सिसोटार सिवानपर थाना सिकन्दरपुर बलिया 

फरार अभियुक्त-
 1. धनेश यादव s/o स्व0 परशूराम यादव ग्राम सिसोटार थाना सिकन्दरपुर बलिया

बरामदगी का विवरण-
1. 02 ड्रम में कुल 290 लीटर अवैध कच्ची देशी अपमिश्रित शराब ।
2. 2 किग्रा0 युरिया, 500 ग्रा नौसादर, शराब बनाने के उपकरण व गैस सिलेण्डर व चूल्हा।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री दिनेश कुमार पाठक थानाध्यक्ष थाना सिकंदरपुर बलिया मय हमराह फोर्स।
2. उ0नि0 सूर्यनाथ यादव थाना सिकंदरपुर बलिया।

रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...