Friday, December 9, 2022

सीटें आरक्षित करने की मॉग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

नगर निकाय चुनाव में गोंड, खरवार जनजाति हेतु सीटें आरक्षित करने की मॉग को लेकर चल रहा धरना
बलिया। नगर निकाय, नगर पालिका परिषद्, नगर पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एस0टी0) हेतु एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी है! आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार समुदाय के लोग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में 8 दिसम्बर से बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर कार्यालय अवधि का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन 9 दिसंबर दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।

धरना सभा को सम्बोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला सचिव परशुराम खरवार ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत सरकार के 2011 के जनगणना के अनुसार बलिया जिले में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या एक लाख 12 हजार 114 थी। उसी जनगणना के आधार पर बलिया नगर निकाय, नगर पालिका परिषद् चुनाव 2017 में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित की गयी थीं लेकिन इस बार नगर पालिका परिषद चुनाव 2022 में एक भी सीट अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित न किया जाना भारत के संविधान, राष्ट्रपतीय राजपत्र का घोर उलंघन/अवमानना है। जिसको लेकर बलिया जिला सहित प्रदेश भर में आदिवासी जनजाति समुदाय आन्दोलित है। इंडियन पीपुल्स संर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरविन्द्र गोंडवाना ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ढोंग करती है वहीं दूसरी तरफ जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है।

 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह ने जिले के आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार समुदाय के लोगों से आहवान करते हुये कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संगर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। 8 दिसंबर 2022 को लोकसभा में असम कोकराझार के निर्दलीय आदिवासी सांसद मा. नाबा  कुमार सरनिया जी द्वारा उत्तर प्रदेश के गोंड जनजाति के जाति प्रमाण पत्र व नगर पालिका/नगर पंचायत चुनाव में आरक्षण देने के सवाल को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया गया इसके लिए उन्हें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित भी किया गया।

 धरना में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला सचिव पशुराम खरवार, जिला संरक्षक रामपाल खरवार, दादा अलगू गोंड, ग्राम प्रधान मुन्ना गोंड, लालजी गोंड, संजीत गोंड, पूर्व जिला सचिव चंद्रशेखर खरवार, दुर्गविजय खरवार, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, राम सेवक खरवार, पप्पू खरवार, मन्टू गोंड, रामचन्द्र गांेड, राजेश खरवार, विनोद खरवार, अजय खरवार, राकेश गोंड, गुलाब चन्द्र गोंड, जितेन्द्र गोंड, विशाल गोंड, सुदेश शाह, मिथिलेश कुमार, शिवसागर गोंड, शिव शंकर खरवार, महेन्द्र गोंड, अनिल गोंड, छोटेलाल गोंड, दुर्ग विजय खरवार, पप्पू खरवार भी रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...