Wednesday, December 14, 2022

सातवें दिन भी जारी रहा गोंगपा का धरना

निकाय चुनाव में जनजाति सीट आरक्षित करने की मांग को लेकर चल रहा धरना
बलिया। निकाय चुनाव 2022 में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटे आरक्षित करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील के समीप जारी धरना 14 दिसम्बर बुधवार को 7वें दिन भी जारी रहा। 

इस दौरान धरना सभा को सम्बोधित करते हुये गोंडवाना विचारक वरिष्ठ नेता मा0 छितेश्वर प्रसाद गोंड ने कहा कि भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान संशोधन अधिनियम 2002 द्वारा बलिया जिले में निवास करने वाली गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गयी है जिनकी आबादी भारत सरकार की जनगणना 2011 के अनुसार एक लाख दस हजार से भी अधिक है। इसी आधार पर 2017 के निकाय चुनाव में बलिया जिले में अनुसूचित जनजाति (एसटी) हेतु सीटे आरक्षित की गयी थी। मांग करते हुए कहा कि उसी तर्ज पर 2022 के निकाय चुनाव में भी जनजाति (एसटी) हेतु सीटे आरक्षित करना संवैधानिक न्याय संगत होगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेश शाह ने कहा कि गोंड, खरवार का जाति प्रमाण पत्र सुगमतापूर्वक जारी किया जाय नहीं तो आन्दोलन के अगले क्रम में संवैधानिक सत्याग्रह अनशन भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी तहसील व जिला प्रशासन की होगी। युवा नेता दुर्गविजय खरवार ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के अभाव में जनजाति छात्र नौजवान अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न  प्रतियोगी परीक्षाओं, नौकरी के फार्म भरने से वंचित हो जा रहे है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि भारत की संसद लोकसभा/राज्यसभा में गोंड जनजाति के सम्बन्ध में चर्चायें होती है इनको अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाता है तो वही बलिया सदर तहसीलदार के उत्पीड़नकारी तहसीलदार द्वारा ‘‘सदन का आदेश नहीं है’’ यह लिखकर गोंड अनुसूचित जनजाति का आवेदन ही निरस्त कर देना भारत की संसद और संविधान शासनादेश की घोर अवमानना है। इस पर जिला प्रशासन व प्रदेश भाजपा की योगी सरकार को तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार का उत्पीड़न चरम पर है। इसके साथ ही सभा के दौरान ही असम कोकराझार के स्वतंत्र लोकसभा सांसद मा0 नाबा कुमार सरनिया जी द्वारा 08 दिसम्बर को लोकसभा में उ0प्र0 के गोंड जाति को सुगमतापूर्वक जाति प्रमाण पत्र जारी करने व निकाय चुनाव में सीटे आरक्षित करने की मांग किये जाने पर प्रशन्नता जाहिर करते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 धरना सभा में प्रमुख रूप से गोंगपा के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला सचिव परशुराम खरवार, प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, दुर्गविजय खरवार, रामसेवक खरवार, मनोज खरवार, पूर्व सचिव चन्द्रशेखर खरवार, अरविन्द गोंडवाना, दादा अलगू गोंड, रामसेवक खरवार, अश्वनी कुमार गोंड, ओमप्रकाश गोंड, शिवशंकर खरवार, भूवनेश्वर प्रसाद गोंड, अखिलेश प्रसाद खरवार, सुरेश शाह रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...