Wednesday, December 21, 2022

अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह व लालबाबू यादव चुने गए मंत्री

राजस्व निरीक्षक संघ के कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न
बलिया। जनपद के माडल तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षक संघ कार्यकारिणी का  चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुआ।

 मुख्य अतिथि सदर एसडीएम प्रशांत नायक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार निखिल शुक्ला ने नवनिर्वाचित सभी लोगो को अपने कर्तव्यों के प्रति सच्ची निष्ठा रखने की सलाह दी। निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया संरक्षक प्रेम सुख श्रीवास्तव  के देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ। जहां सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जैनुद्दीन, मंत्री लालबाबू यादव, उपमंत्री बब्बन वर्मा, कोषाध्यक्ष रामबृक्ष चौहान, ऑडिटर ओमप्रकाश एवं संरक्षक के पद पर राजकुमार श्रीवास्तव  निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी प्रेमसुख ने ढेर सारी शुभकामनाओ के साथ अभिवादन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने अपने संघ के सभी साथियों को यह आश्वासन दिया कि संघ के लोगो के प्रति दिन रात चलने का काम करेंगे। राजस्व निरीक्षक का मांडल तहसील बलिया में चुनाव संपन्न निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह अन्य पदाधिकारी को एसडीएम सदर व तहसीलदार बलिया ने निर्वाचित होने पर बधाई दी।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ

आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा उपचार बलिया। नगर के गड़वार रोड मुलायम नगर निधआयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगारिया गाँव मे म...