Friday, December 23, 2022

16वें दिन भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना रहा जारी

नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना
बलिया। नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर बलिया कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील के समीप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना प्रदर्शन 23 दिसम्बर को 16 वें दिन भी जारी रहा। 
आन्दोलन धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए वरिष्ठ नेता सत्यनरायन तुरैहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि तहसील से लगायत जिला प्रशासन और वर्तमान प्रदेश की भाजपा सरकार में संविधान के राज के बजाय तानाशाही राज चल रहा है। भाजपा सरकार में हर तबका परेशान व उत्पीड़ित है। संविधान की घोर अवहेलना की जा रही है। जब 2012 व 2017 के निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित की गयी थी तो किस आधार पर 2022 के प्रकाशन सूची से वार्ड सदस्य/सभासद पदों की अनुसूचित जनजाति की सीटें गोल कर दी गई। भाजपा सरकार की यह गणित समझ से परे है। ऐसी स्थिति में हम सभी उत्पीड़ित समुदाय के लोगों को संगठित हो कर के अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। 

धरना सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, मनोज शाह, शिवशंकर खरवार, सुरेश शाह, चन्द्रशेखर खरवार, दुर्गविजय खरवार, हीरालाल गोंड, गोपाल जी गोंड, राजीनन्द गोंड, विनित गोंड, रामनरायन गोंड, रामअवतार गोंड, घनश्याम गोंड, नित्याबचन राम, अरविन्द खरवार, ओमकार खरवार, प्रमोद कुमार गोंड, राजेश पाल, अरविन्द गोंडवाना प्रमुख रूप से रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...