Friday, November 4, 2022

वेक्टर जनित और संचारी रोग नियंत्रण एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संचारी रोगों के प्रभाव, प्रसार एवं फैलाव के कारकों के विषय में दी गयी जानकारी
बलिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र, बाँसडीह के सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक संयोजक राजेश कुमार सिंह के विशेष प्रयास से "वेक्टर जनित और संचारी रोग नियंत्रण एवम् जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर सुनील कुमार चौबे (खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाँसडीह) एवं सुनील कुमार यादव (जिला मलेरिया अधिकारी, बलिया) द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। 
इस कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा विस्तार से डाला गया। अपने संबोधन में शिक्षाधिकारी ने सभी से इस कार्यक्रम में प्राप्त पाथेय को अपने विद्यालय एवं आस पास के परिवेश में प्रसारित करने का आग्रह किया।

जिला मलेरिया अधिकारी, सुनील कुमार यादव ने अपने संबोधन में  वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों यथा- डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया आदि के प्रभाव, प्रसार एवं फैलाव के कारकों के विषय में विस्तार से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। जिला मलेरिया अधिकारी ने अपने संबोधन में इन रोगों की रोकथाम के प्रभावी उपायों पर चर्चा कर इस दिशा में सरकारी प्रयास से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराकर सबसे संचारी रोगों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की। 

उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, चंदन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, राम जी वर्मा, विवेक सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस जागरूकता कार्यक्रम में ताज मोहम्मद वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, आरबी सिंह एलटी, प्रेमचंद्र राम एचएस, श्री शर्मानाथ यादव, राकेश मौर्य, संतोष तिवारी, अरविंद कुमार, एहसानुल हक़, प्रमोद प्रजापति, रविन्द्र तिवारी आदि ब्लॉक के समस्त प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हरेराम सिंह (अध्यक्ष प्राथमिक संघ) ने एवं संचालन संजीव कुमार सिंह द्वारा किया गया। 

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...