Thursday, November 17, 2022

वयोवृद्ध प्रद्युम्न वर्मा, इश्तियाक अहमद व ललन बागी हुए सम्मानित

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बलिया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जनपद शाखा के अन्य जगहो के क्रम मे रसड़ा तहसील मुख्यालय पर एक आयोजन के द्वारा वयोवृद्ध वरिष्ट पत्रकारों को सम्मानित करके एक स्वस्थ परम्परा की शुरुआत की गयी है। 

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह के आह्वान पर क्रमवार रसडा  तहसील मुख्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री सिंह ने कहा है कि आज हम अपने अतीत का वर्तमान मे जो सम्मान कर रहे है, यह इन चंद लोगों का ही सम्मान नही है बल्कि ये वो लोग है जिनकी धमनियों मे खून की जगह पत्रकारिता बह रही है। ये लोग हमारे जनपद के पत्रकारिता के स्तम्भ है, इनको सम्मानित करके हम लोग खुद को गर्वान्वित महसूस कर रहे है। यह वर्तमान का अतीत के समक्ष समर्पण है, जो भविष्य के लिये आगे आने वाली सबक (सिख) संस्कृति बनेगा।

रसड़ा तहसील मुख्यालय पर संगठन के तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के प्यारेलाल चौराहे स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम मे रसड़ा के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। यहां सबसे पहले 96 वर्षीय वयवयोवृद्व वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न जी वर्मा को माल्यार्पण के बाद अंगवस्त्रम और डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। ये ऐसे पत्रकार है जो इस उमर मे भी वर्तमान समय की देश विदेश की घटनाओं का सटीक विश्लेषण कर रहे थे, इसके साथ ही अपनी कविताओं के माध्यम से कुरीतियों पर चाहे वो सामाजिक हो, राजनैतिक हो या धार्मिक हो,या समस्यात्मक अपनी कविताओं के माध्यम से प्रहार कर रहे है। ये तीन भाषाओ के हिन्दी; उर्दू, अंग्रेजी मीडिल तक की शिक्षा ग्रहण किया है और भाषाओ के ज्ञान रखने वाले, 96 वर्षीय वृद्ध की जगह अगर 96 वर्षीय युवा कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी। यह वर्तमान का अतीत के समक्ष समर्पण है, जो भविष्य के लिये नजीर व हमारी संस्कृति बनेगा।

      रसड़ा तहसील मुख्यालय पर तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के प्यारेलाल चौराहे स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम मे रसड़ा के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। यहां सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न वर्मा जी को माल्यार्पण के बाद अंगवस्त्रम और डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। ये ऐसे पत्रकार है जो इस उमर मे भी वर्तमान समय की देश विदेश की घटनाओं का सटीक विश्लेषण कर रहे थे, इसके साथ ही अपनी कविताओं के माध्यम से कुरीतियों पर चाहे वो सामाजिक हो, राजनैतिक हो या धार्मिक हो, अपनी कविताओं के माध्यम से प्रहार कर रहे है। इनको 96 वर्षीय वृद्ध की जगह अगर 96 वर्षीय युवा कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी।

इनके बाद दैनिक जागरण के तहसील संवाददाता इस्तियाक अहमद को सम्मानित किया गया। बता दे कि श्री अहमद पिछले42 सालों से पत्रकारिता कर रहे है  दैनिक जागरण के लिये काम कर रहे है। अहमद के बाद ऐसे पत्रकार को सम्मानित किया गया जो अपनी शारीरिक अपंगता को अपने कार्यक्षेत्र मे हाबी नही होने देते है। ऐसे जीवट पत्रकार श्री ललन बागी को भी सम्मानित किया गया। वर्तमान मे श्री बागी पायनीयर हिंदी दैनिक के लिये काम कर रहे है।

तीनो वरिष्ठ पत्रकारों को प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह और तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोपाल जी गुप्ता, सुरेश चंद्र, शिवाजी बागले, संजय शर्मा, मेराज अहमद, शब्बीर अहमद, जफ़र अहमद और विनोद शर्मा भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...