Friday, September 9, 2022

छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में हुआ पौधरोपण

पूर्व सभासद अजय सिंह ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
बलिया। जनपद की छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में 9 सितंबर दिन शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व सभासद अजय सिंह का 59वां जन्मदिन पौधरोपण के साथ मनाया गया। 
जन्मदिन के मौके पर नगर के शनिचरी मंदिर के निकट स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय गांधी के प्रांगण में नीम का पौधा लगाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों एवं उपस्थित जनो में मिष्ठान का भी वितरण हुआ। इस मौके पर छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार राजू, अजय सिंह पूर्व सभासद, अतुल सिंह, संजय उपाध्याय, संतोष सिंह, हीरा जी सभासद, समिति के उपाध्यक्ष राकेश आनंद, पंकज वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण आदि मौजूद रहे। 

उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता सर्वदमन कुमार राजू द्वारा पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के तहत पांच लाख पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक उनके द्वारा लगभग तीन लाख पौधरोपण किया जा चुका है। वे लोगो को अपने जन्मदिन के मौके पर पौधरोपण के लिए भी प्रेरित करते है। जिसके क्रम में आज  पौधरोपण हुआ।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...