Wednesday, March 16, 2022

विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम अर्न्तगत विविध प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विज्ञान भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित
बलिया। जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबन्धक डॉ0 धर्मात्मानन्द ने द्वीप प्रज्वलन कर किया।
 कार्यक्रम के अर्न्तगत मुख्य विषय ‘‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण" पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विषय पर विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विज्ञान भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें जमुना राम मेमोरियल स्कूल, सेवा सदन पब्लिक स्कूल कथरिया, हॉली पथ स्कूल सिंहपुर, राजेन्द्र पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान संचारक आशुतोष कुमार सिंह तोमर एवं शौरभ मिश्रा ने विज्ञान एवं गणित विषय पर सरल प्रयोगो द्वारा बच्चो को इन दोनो जटिल विषयों पर प्रकाश डालने का एवं समझाने का कार्य किया। जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक डॉ0 सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय भौतिक विज्ञानी सर चन्द्र शेखर वैंकट रमन के विज्ञान के क्षेत्र में दिये गये योगदानो को याद करते हुए उनकी विशेष खोज के दिवस को देश भर में विज्ञान दिवस के रुप में मनाया जाता हैं। 28 फरवरी 2028 को सर सी.वी.रमन ने रमन इफेक्ट के नाम से एक बेहद महत्वपूर्ण खोज की थी। सर सीवी रमन को उनकी इस खोज के लिए 1930 में भारतीय विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम के अंत में समापन समारोह के मुख्य अतिथि नवीन कुमार गुप्ता समाजसेवी द्वारा विजेता बच्चो को पुस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियो को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एब्री के.वी. ने किया तथा आभार विद्यालय के प्रबन्धक डॉ0 धर्मात्मानन्द ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश पाण्डेय, राजनारायण सिंह आदि ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...