Monday, January 3, 2022

विस क्षेत्र सिकंदरपुर के सपा के संगठन के प्रभारी नियुक्त हुए मदन राय

मनोनयन पर पार्टी नेताओं ने जताई प्रसन्नता
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के संस्तुति पर जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने सिकन्दरपुर तहसील के गांग किशोर निवासी और जिला 
समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष मदन राय को सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी संगठन का प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रेस को उक्त आशय की जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने प्रसन्नता व्यक्त किया है और कहा कि मदन राय जी एक कुशक संगठन कर्ता है तथा सबको मिलाकर एक साथ चलने की उनमें अद्भुत क्षमता है। 2022 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में इस मनोनयन का भरपूर लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व इस मनोनयन हेतु साधुवाद के पात्र है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...