Saturday, July 3, 2021

गैर मर्द के प्रेम में पड़ी युवती ने आशिक संग मिलकर पति को मार डाला

पति को मारने के बाद प्रेमी से शादी करना चाहती थी युवती
जयपुर। गैर मर्द के प्रेम में एक महिला कुछ इस कदर पागल हुई कि उसने अपने ही पति का खात्मा कर दिया। एक बार में उसकी जान नहीं गई तो उसपर कई हमले किए। आखिरकार चैन तभी मिला, जब पति की सांसें टूट गईं। नींद की खूब सारी गोलियां मिलाकर पहले शराब पिलाई। नहीं मरा तो करंट लगाया। फिर भी वह बच गया। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ-पैर बांध दिए। फिर ईंट से सिर पर वार किया। फिर भी उसकी जान नहीं गई। अंत में पत्नी ने उसका गला ही दबा दिया। यह वारदात 6 जून की है। शुक्रवार को राज खुला है।

हरियाणा के सिरसा स्थित रानिया तहसील के सादेवाला गांव के महेंद्र कुम्हार की बीकानेर (राजस्थान) के बज्जू में मौत हो गई थी। बताया गया कि दुर्घटनावश उसकी मौत हो गई। तब उसके साले भी घर पर आए हुए थे। सिरसा में रहने वाले महेंद्र के परिजनों के पहुंचते ही सबसे पहले अंतिम संस्कार कर दिया गया। छह जून को सुनीता के भाई मिलने के लिए बज्जू के ढाणी रावत आबादी आए हुए थे। उसी दिन मौका देखकर सुनीता और निहाल सिंह ने महेंद्र को मारने की योजना बना ली थी। रात को सभी को शराब परोसी गई। नींद की गोलियां दी गईं थीं। सब बेहोश हो गए तो महेंद्र के हाथ-पैर बांधकर उसे मार डाला। उसे करंट भी लगाया गया। नहीं मरा तो उसके सिर पर ईंट से वार किया गया। फिर गला दबा दिया। ईंट के वार से खून निकला तो उसे पास ही हौद से लगा दिया गया। सुबह बताया गया कि हौद में गिरने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मामले का ऐसे हुआ खुलासा
परिजन महेंद्र की पत्नी को लेकर गांव चले गए। वहां सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि महेंद्र की मौत करंट लगने या हौद में गिरने से नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है। इस पर महेंद्र के परिजनों ने वापस बज्जू आकर मामला दर्ज कराया। तब आरोप था कि पड़ोस में रहने वाले निहाल सिंह ने हत्या की है। पूछताछ हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। पता चला कि निहाल सिंह ही नहीं बल्कि मृतक महेंद्र की पत्नी भी इस साजिश में शामिल थी। उसे मारने के लिए बकायदा योजना तैयार की गई थी।

दो बच्चों की मां है पति की हत्या की आरोपी
सुनीता दो बच्चों की मां है। उसकी एक बेटी चार साल की है जबकि दूसरा बेटा सात साल का है। पति को मारने के बाद निहाल सिंह से शादी करना चाहती थी। निहाल सिंह पास के खेत में ही काम करता था। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...