Saturday, July 3, 2021

36 साल की प्रोफेसर के पीछे पड़ा 22 साल का चपरासी

नौकरी गई फिर भी नहीं माना तो जाना पड़ा जेल
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एकतरफा प्यार में एक युवक जेल पहुंच गया। 22 साल का युवक प्राइवेट कॉलेज की 36 साल की प्रोफेसर को परेशान कर रहा था। युवक कॉलेज में प्यून था। प्रोफेसर ने उसे समझाने का भी प्रयास किया। उसकी हरकतों के कारण कॉलेज से उसे निकाल भी दिया गया। इसके बावजूद वह नहीं माना। वह कभी महिला की गाड़ी में फूल रखता, तो कभी चाॅकलेट। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल के अरेरा कॉलोनी निवासी 36 साल महिला प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर है। उसने बताया कि 2019 में भरत उर्फ अश्विन नाम का युवक भी उसी कॉलेज में प्यून था। वह आम लोगों की तरह उससे बात करती थी। इसी दौरान उसने कॉलेज में ही उससे प्यार का इजहार करते हुए कहा कि मैडम आपसे प्यार करता हूं। महिला प्रोफेसर ने बताया कि उसने प्यून को समझाया कि अभी वह बहुत छोटा है। इस तरह की बातों में उसे नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन भरत ने उस बात को कुछ और ही समझ लिया। वह प्रोफेसर का घर से कॉलेज आते-जाते पीछा करने लगा। इसके बाद उसने कॉलेज में ही उनका एक बार हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और भरत को कॉलेज से निकाल दिया गया।

महिला की गाड़ी में कभी फूल रखता, तो कभी चाॅकलेट
इसके बाद तो वह महिला प्रोफेसर के पीछे ही पड़ गया। वह उनके घर से निकलते ही पीछे पड़ जाता था। जैसे ही उसे मौका मिलता तो वह कार में अपने प्यार के इजहार की निशानी छोड़ देता था। इसी से परेशान होकर महिला प्रोफेसर आरोपी भरत के घर पहुंची। उन्होंने माता-पिता के सामने उसे समझाया। माता -पिता ने भी भरत को डांटा। उस दौरान वह मान गया कि अब ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन दोबारा वह ऐसा ही करने लगा। दो दिन पहले उसने व्यापमं चौराहे के पास प्रोफेसर का रास्ता रोकते हुए कहा कि वह प्यार करता है। वह शादी करना चाहता है। 

महिला ने पुलिस में किया शिकायत
महिला प्रोफेसर को जब लगा कि अब भरत नहीं मानने वाला तो उन्होंने एमपी नगर पुलिस से एक लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी भरत पर छेड़छाड़, पीछा करना, रास्ता रोकना और धमकी देने समेत 6 से अधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सवा दो साल से लगातार कर रहा परेशान
महिला प्रोफेसर ने बताया कि भरत करीब दो साल से मुझे परेशान कर रहा है। मुझे लगा कि वह छोटा है समझ जाएगा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब सोचती हूं कि उसकी पहले ही शिकायत करती, तो उसे शुरू में ही सबक मिल जाता।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...