Friday, June 18, 2021

अन्य युवक से अफेयर के संदेह में पत्नी को चाकू से किया लहूलुहान

पत्नी को मरा समझकर कर ली खुदकुशी
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर के भट्‌टाबस्ती इलाके में चरित्र पर संदेह की वजह से एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी पत्नी से मारपीट करने के बाद चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी। तब उसे मरा हुआ समझकर हमलावर पति ने भी कमरे में पंखे के कड़े से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

हालांकि इस घटना में महिला बच गई और वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, वहां खेल रहे बहन के बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बताया कि मामा- मामी लड़ाई कर रहे हैं। परिजन वहां पहुंचे तब तक युवक फंदे पर लटका हुआ मिला। जबकि उसकी पत्नी फर्श पर पड़ी थी। तत्काल उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर गंभीर चोट आने पर ऑपरेशन भी किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थित है। इससे महिला के बयान नहीं हो सके।

पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाला व्यक्ति रोहित डंगोरिया (32) था। वह भट्‌टा बस्ती इलाके में रामनगर स्थित 64 क्वार्टर में रहता था। साफ सफाई का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि रोहित अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसे अक्सर लगता था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करती है। इसी बात पर पती- पत्नी के बीच पहले भी घरेलू कलह चलती रहती थी। शुक्रवार को फिर से रोहित और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। तब रोहित ने पत्नी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गुस्से में आकर घर में रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार पत्नी पर किए। इससे वह लहूलुहान होने से बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद रोहित ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

घटना के वक्त रोहित के भांजे भांजी ने पास के मकान में रहने वाले लोगों को बताया। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन और एसीपी अतुल साहू, भट्‌टाबस्ती थाना प्रभारी हुकुम सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर शव को उतारा गया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...