Saturday, June 19, 2021

फेसबुक पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक फोटो व अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। फेसबुक पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक फोटो व अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाले  अभियुक्त को रेवती पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार जनपद के थाना रेवती अन्तर्गत ग्राम चौबे छपरा के रहने वाले आदर्श चौबे उर्फ छोटू चौबे पुत्र स्व0 दिनेश चौबे द्वारा अपनी फेसबुक आई.डी. से उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अश्लील फोटो लगाया गया तथा एक आपत्तिजनक पोस्ट लिखा गया इसके प्रति लोगों में काफी आक्रोश था। इसकी शिकायत कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया तथा उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की गयी। उपरोक्त प्रकरण की जांच करने पर उक्त बातें सत्य पायी गयी तथा इस संबंध में थाना रेवती पर मु0अ0सं0 159/21 धारा 504/505 भा0द0वि0 व धारा 67 आईटी. एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 विपिन ताडा के आदेश के अनुपालन में शनिवार को थाना रेवती के उप निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आदर्श चौबे उर्फ छोटू चौबे पुत्र स्व0 दिनेश चौबे निवासी चौबे छपरा थाना रेवती जनपद बलिया को गंगा पाण्डेय का टोला चट्टी, रेवती  से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 
1. आदर्श चौबे उर्फ छोटू चौबे पुत्र स्व0 दिनेश चौबे  निवासी चौबे छपरा थाना रेवती जनपद बलिया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 
1. उ0नि0 श्री बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना रेवती जनपद बलिया।
2. का0 रामअनन्त यादव थाना रेवती जनपद बलिया।
3. का0 सोनू रज्जक थाना रेवती जनपद बलिया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...