Tuesday, April 6, 2021

पूर्व विधायक के माता के निधन पर पार्टी नेताओ ने व्यक्त किया शोक

 बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुभाष यादव के माताजी श्रीमती सोनमती देवी जी का 80 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर  समाजवादी पार्टी बलिया के नेताओ ने गहरा शोक ब्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा मे बिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने दूरभाष पर दिए अपने शोक संदेश में गतात्मा की शांति की कामना एवं इस दुःख को सहन करने की शक्ति परिवार को प्रदान करने की प्रार्थना किया है।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई शोक सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने किया। शोक प्रगट करने वाले लोगो मे प्रमुख रूप से सर्वश्री सनातन पाण्डेय, जियाउद्दीन रिज़वी, नारद राय, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, संजय उपाध्याय, लक्षमण गुप्ता, सुशील पाण्डेय "कान्हजी", डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, जयप्रकाश यादव "मुन्ना", साथी रामजी गुप्त, अकमल नईम खा मुन्ना, अनिल राय, अजीत मिश्र, कामेश्वर सिंह, मृत्युंजय तिवारी बब्बलु, शशिकांत चतुर्वेदी, दीवान सिंह, रविन्द्र नाथ यादव, रामेश्वर पासवान, रमेश चंद्र साहनी, आशुतोष ओझा, अनिकेत साहनी, अजय यादव, सुनील कुमार पिंटू, राहुल राय, भरत यादव, राजेश गोंड़, रामभरोसे यादव, विजय बहादुर यादव, शैलेन्द्र यादव, जितेंद्र यादव, गणेश यादव, जुबेर सोनू, इम्तियाज अहमद आदि रहे। अंत मे दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...