Saturday, April 10, 2021

चाची का भतीजे से था अफेयर

घर वालों को पता चला तो युवक ने पहले चाची फिर खुद को मारी गोली
लखनऊ। प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अवैध संबंधों के चलते एक महिला और युवक ने सुसाइड कर लिया। बताया गया कि महिला और युवक की चाची थी। भतीजे ने पहले चाची को गोली मारी और उसके बाद खुद का भेजा भी उड़ा लिया। महिला और उसके भतीजे के शव घर के निकट एक खाली प्लॉट में बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, पुलिस ने वह पिस्टल भी बरामद कर ली है जिससे गोली मारी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना भावनपुर के लालपुर गांव निवासी अलीशेर के बेटे खुशनूद उर्फ गुड्डू का अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते की चाची गुलशन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसका पता चला तो वह इसका विरोध करने लगे। कई बार गुडडू को गुलशन के साथ रंगेहाथ भी पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह 38 वर्षीय गुलशन और 23 वर्षीय गुड्डू के शव गुड्डू के घर के निकट स्थित एक खाली प्लॉट में मिले। गुलशन के पेट में गोली लगी थी जबकि गुड्डू के कनपटी पर गोली का निशान था। घटना का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात केशव मिश्रा, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही और थाना प्रभारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। जहां पुलिस को एक पिस्टल भी बरामद हुई। मृतक गुड्डू की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। जिसमें उसने अपनी चाची के साथ प्रेम संबंधों की बात स्वीकार करते हुए गांव में बदनामी के कारण खुदकुशी की बात लिखी थी।

No comments:

Post a Comment

मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ

आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा उपचार बलिया। नगर के गड़वार रोड मुलायम नगर निधआयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगारिया गाँव मे म...