Tuesday, May 7, 2024

मनाई गई जनता इण्टर कॉलेज के संस्थापक की प्रथम पुण्यतिथि

विद्यालय के कक्षा 10 एवं 12 के टाॅप टेन छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित
सिकंदरपुर (बलिया)। जनता इण्टर कॉलेज नवानगर बलिया के संस्थापक प्रबन्धक, प्रधानाचार्य श्री केशव प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि विद्यालय पर मनायी गयी। जिसमें वहाँ उपस्थित गणमान्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

                       स्व. केशव प्रसाद सिंह

 इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के टाॅप टेन छात्र/छात्राओं को एवं उनके अभिभावकों को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। उसके बाद उनके आवास पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद नीरज शेखर, रविन्द्र कुशवाहा, सकलदीप राजभर, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, विधायक मु० रिजवी साहब, एमएलसी चेतनारायण सिंह, रविशंकर सिंह (पप्पू), अवधेश सिंह, मुन्नीलाल, वीरेन्द्र सिंह, सीताराम यादव, रीना सिंह, श्याम बिहारी, पृथ्वी नाथ तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 अन्त में उनके पुत्रगण विनोद प्रकाश सिंह, इं० मोहन सिंह, आनन्द मोहन सिंह (मुननजी) एवं पौत्रगण वैभव प्रकाश सिंह, शौर्य प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...