Monday, March 18, 2024

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आनंद चौधरी रहे प्रथम

दियरांचल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
बलिया। जनपद के थम्हनपुरा में  दियरान्चल प्रतिभा खोज 2024  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न छात्र/छात्राओं के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 

जिसमें प्रथम आनन्द चौधरी, दूसरे अमित  कश्यप और निरंजन कश्यप   तथा अन्य 35 छात्रों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दियरांचल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पिछले सप्ताह किया गया था, जिसमें लगभग 40 अभ्यर्थी सफल हुए।

आयोजक नीतीश सर ने छात्र/ छात्राओं को खेल_कूद के साथ शिक्षा पर जोर दिया। शिवा पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक श्री भगवान् यादव जी ने कहा कि शिक्षा से ही हम दुनिया के हर चीज हासिल कर सकते हैं। गावों और दियारांचल क्षेत्रों में प्रतिभा बहुत है, बसरते इनको निखारने वाला कोई व्यक्ति अथवा विशेष संस्था नहीं है। बतौर अतिथि एकलव्य मिशन के संस्थापक श्री ज्ञानेश्वर कश्यप जी ने यूवाओं को लक्ष्य के प्रति दृढ संकल्पित होने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथियों में बागीश सर, भूतपूर्व बडे़ बाबू बदूरी साहनी जी, रविन्द्र प्रधान जी, अमित भारती जी, मुन्ना राय प्रधान जी, अशोक जी, सुजीत कश्यप जी, राम प्रवेश सर जी, विभव सर, संतोष सर तथा नीरज राय, अनिल साहनी, रविश इत्यादि लोगों की गौरवमयी उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...