Thursday, January 18, 2024

पूर्व प्रधान को मातृ शोक

ग्राम पंचायत ओझवलिया के पूर्व प्रधान विनोद दुबे के माताजी का हुआ निधन
दुबहड़ (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओझवलिया के पूर्व प्रधान विनोद दुबे की 93 वर्षीया माता श्रीमती चन्द्रावती देवी का निधन बुधवार को सुबह हो गया। खबर की जानकारी होते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। 

इनका अंतिम संस्कार ओझवलिया घाट पर किया गया। जहां मुखाग्नि इनके छोटे पुत्र पूर्व प्रधान विनोद दुबे ने किया। गौरतलब है कि श्रीमती चन्द्रावती देवी ओझवलिया के भूतपूर्व प्रधान स्वo पंडित बालेश्वर दुबे की धर्मपत्नी एवं पूर्व प्रधान क्रमशः श्रीमती शशिकला दुबे एवं स्वoश्रीमती संजू दुबे की सासू मां थी। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...