Sunday, January 21, 2024

प्लास्टिक के उपयोग के विरोध में चलाया गया अभियान

कपड़े के थैले के उपयोग करने का ईओ ने किया अपील
बलिया। नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश शासन अरविंद शर्मा के निर्देश के क्रम में प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय त्रिभुवन व जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की मार्गदर्शन में आज आदर्श नगर पंचायत में चितबड़ागांव में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने प्लास्टिक अभियान चलाया।

 इस दौरान कई लोगों को यह हिदायत दिया गया कि अपने दुकान पर प्लास्टिक नहीं कपड़े का झोला रखें। एक दुकान पर प्लास्टिक थैली रखने पर पकड़े जाने के बाद ₹1000 का जुर्माना लगा है। उन्होंने कहा कि पूरे नगर पंचायत में पुनः अपील किया है कि प्लास्टिक ना बेचे। क्योंकि इसके उपयोग से कई बीमारिया फैलती है। कपड़े का झोले का उपयोग करें। नगर पंचायत चितबड़ागांव को बीमारी से बचाएi
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...