Thursday, February 23, 2023

दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में हुआ विस्तार

पूर्ववत रहेगी गाड़ी का मार्ग, समय एवं रेक संरचना
वाराणसी। आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा चलाई जा रही 01025/  01026 दादर- बलिया- दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 53 फेरों तथा 01027/ 01028 दादर- गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 69 फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा। इन गाड़ियों का मार्ग, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।   

- 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 01मार्च,2023 से 30जून,2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 53 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

- 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 मार्च,2023 से 02 जुलाई,2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 53 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

- 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 02 मार्च,2023 से 29 जून,2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को 69 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

- 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 04 मार्च,2023 से 03 जुलाई,2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को 69 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...