Thursday, December 22, 2022

चार चक्का वाहनों में पीछे लगाया जा रहा लाल स्टीकर

यातायात निरीक्षक ने वाहन चालकों से की कोहरे में तेज गति से वाहन नही चलाने की अपील
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरण नैयर के निर्देश के क्रम में सीओ ट्रैफिक के देखरेख में कोहरे को देखते हुए यातायात पुलिस और भी सक्रिय हो गई है।

 यातायात प्रभारी विश्व दीप सिंह द्वारा चार चक्का वाहनों में पीछे लाल स्टीकर लगाया जा रहा है। इससे दूसरे गाड़ियों को यह संकेत देगा कि हमारे आगे भी कोई वाहन है। इसके अलावा यातायात प्रभारी विश्व दीप सिंह ने सभी गाड़ी मालिकों से अपील किया है कि दो चक्का, चार चक्का और बड़ी गाड़ियों को हाई स्पीड में ना चलाएं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। धीरे चलिए सुरक्षित रहिए। गाड़ी चेकिंग के दौरान सभी गाड़ी के कागजात अवश्य दिखाएं।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...