Saturday, December 24, 2022

शराब बनाने के उपकरण के साथ पकड़ी गई नकली शराब


नकली शराब को पुलिस ने किया नष्ट
बलिया। शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरण नय्यर के निर्देश पर इन दिनों जनपद में अपराध अपराधियों माफियाओं नकली शराब नकेल कसने के लिए तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मनियर थाना के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के देख रेख में नकली शराब बनाने के उपकरण के साथ ही बरामद शराब को नष्ट कर दिया गया है। नष्ट किए गए शराब की लागत लगभग दो लाख रुपए है।

इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि नकली शराब बनाने वाले माफियाओं को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। कहा कि शराब ब्रांडेड कंपनी के साथ सरकारी दुकान पर ही खरीदें। जिलाधिकारी बलिया द्वारा दिए गए आदेश में यह बताया गया है कि सरकारी दुकान से ही खरीदे। और जो भी लेना हो सील पैक को देख कर ले। कहा कि कोविड-19 एक खतरनाक बीमारी है। अब इस बीमारी से आप कैसे बचेंगे? तो घर से निकले तो मास्क पहन के निकले। सैनिटाइजर लेकर चलिए। खाने से पहले साबुन से हाथ खूब बढ़िया से धोएं। इसके अलावा नाक को बार-बार मत छुए। काढ़ा बनाकर पिए तभी इस बीमारी से दूर रहेंगे। भीड़-भाड़ इलाके में मास्क अवश्य पहननी है। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, इस बात का ध्यान देना है।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...