Thursday, December 22, 2022

गोंगपा ने जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन

अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता: अरविंद
बलिया। नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर बलिया कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील के समीप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चल रहे धरने के 15वें दिन 22 दिसम्बर दिन गुरुवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जुलुस निकालकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि 1942 अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान बैरिया थाने पर स्वतंत्रता संग्राम देश आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों को बलिदान करने वाले अमर शहीद रामजनम गोंड, छठ्ठू खरवार सहित समस्त अमर शहीद वीर क्रांतिकारी बलिदानी आदिवासियों के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर बलिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश के आदिवासी जनजाति समुदाय के लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट संगठित संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। अरविन्द गोंडवाना ने आगे कहा कि ‘‘यदि सभी पीड़ित संगठित हो जाये तो पीड़ित ही पावर बन जाते है।’’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस प्रकार 2012 व 2017 के नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटें आरक्षित थी उसी प्रकार इस बार भी वर्तमान निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें संवैधानिक रूप से आरक्षित की जानी चाहिए। 

धरना में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला सचिव परशुराम खरवार, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, बांसडीह तहसील अध्यक्ष तारकेश्वर गोंड, दिलीप गोंड, सुरेश शाह शिव सागर गोंड, चन्द्रशेखर खरवार, बृजेश बौद्ध, मनोज कुमार शाह, शिवशंकर खरवार, दुर्ग विजय खरवार, हीरालाल गोंड, रमेश गोंड, भगवत गोंड, धर्मेन्द्र गोंड, मुकेश गोंड, जीउत प्रसाद, रामनगीना गोंड, धनेश पाण्डेय, प्रेमशंकर वितारी, सुरेश गिरि, शिवकुमार ठाकुर प्रमुख रूप से रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...