Sunday, December 4, 2022

नाजायज तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना नगरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, एक अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री एस.एन.वैस व श्री बृजेश सिंह थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल के निर्देशन में थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार  दिसंबर दिन रविवार को उ0नि0 रामसकल यादव मय हमराह कर्मचारी के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/ वारण्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के क्षेत्र में मामूर थे कि दौराने चेकिंग उ0नि0 राम सकल यादव मय हमराह का0 सर्वेश चौधरी द्वारा सोनू कुमार सरोज पुत्र उपेन्द्र सरोज ग्राम बिहियां महथीन माई मन्दिर वार्ड नं0 12 थाना बिहियां जनपद आरा भोजपुर बिहार को गुड्डू सिंह के भट्ठे के सामने सड़क पर ग्राम पालचन्द्रहा के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके पास से 01 अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर का बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 360/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
सोनू कुमार सरोज पुत्र उपेन्द्र सरोज ग्राम बिहियां महथीन माई मन्दिर वार्ड नं0 12 थाना बिहियां जनपद आरा भोजपुर बिहार ।

बरामदगी का विवरण-
1.  01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर 
2.  01 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 रामसकल यादव थाना नगरा जनपद बलिया 
2. का0 सर्वेश चौधरी थाना नगरा जनपद बलिया  
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...