Monday, November 14, 2022

बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद का हुआ आयोजन

सेवा सदन स्कूल कथरिया के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग
बलिया। मां सुरसरि सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल कथरिया पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया गया। 
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक और जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का बच्चों के प्रति लगाव सर्वविदित है। हम सभी आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में चम्मच दौड़, कबड्डी, खो खो, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। वही विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एकेडमिक कोवार्डिनेटर राजनारायण सिंह ने किया। 

इस दौरान अशोक कुमार सिंह, गौरव सिंह, भोला नाथ यादव,नेहा राजभर, सुनैना सिंह ,अंजली कनौजिया, पूजा सिंह सहित सभी  शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...