Tuesday, July 5, 2022

एक आम कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है: राकेश राठौर गुरुजी

साहू समाज ने किया नगर विकास राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री माननीय राकेश राठौर गुरुजी का स्वागत मंगलवार को शहर के साहू भवन में गर्मजोशी के साथ किया गया। अध्यक्षता दयाशंकर गुप्ता एवं संचालन विजय शंकर गुप्ता ने किया। 
 स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री माननीय राकेश राठौर गुरु जी ने कहा कि साहू हितकारिणी समिति ने जो मेरा स्वागत किया है मैं उसे अभिभूत हूँ। मैं उसे जिंदगी में कभी भूल नहीं सकता। आज भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की सरकार जनता के द्वार पर खड़ी है उसकी सेवा करने के लिए। इसके पहले जनता सरकार का चक्कर लगाती थी। भारतीय जनता पार्टी ने साहू समाज को बहुत सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी में ही एक आम कार्यकर्ता सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।

मंत्री जी का स्वागत करते हुए अरविंद गांधी, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री जी का सफलता यह बताता है कि संघर्ष के बल पर व्यक्ति फर्श से अर्श पर  पहुंच सकता हैं। मंत्री जी का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य अनुकरणीय है।जिला अध्यक्ष भाजपा बलिया जयप्रकाश साहू ने कहा कि भाजपा साहू समाज को लगातार सम्मान दे रही है। साहू समाज 100% भाजपा को वोट करता है।इसके पूर्व साहू हितकारिणी समिति के अध्यक्ष दया शंकर गुप्ता एवं महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने पुष्प स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
 
माननीय राकेश राठौर गुरु जी नगर विकास राज्य मंत्री जी का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विजय प्रकाश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता मास्टर, सुरेंद्र गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, प्रयाग जी, प्रदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, डॉ दीपक गुप्ता, डॉ.ए के गुप्ता, डॉ ऋषि देव गुप्ता, श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती रुकमिणी गुप्ता, श्रीमती मनोरमा गुप्ता, श्रीमती रिता गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि बहुत सारे लोगों ने स्वागत किए।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...