Friday, March 4, 2022

गाड़ी संचालन से संबंधित एक महत्वपूर्ण अभिलेख है यह पुस्तक: रामाश्रय पाण्डेय

संरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सामान्य और सहायक नियम पुस्तक के तृतीय संस्करण का हुआ विमोचन 
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय द्वारा आज शुक्रवार को संरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सामान्य और सहायक नियम पुस्तक के तृतीय संस्करण का विमोचन किया गया। 
सामान्य और सहायक नियम पुस्तक के तृतीय संस्करण के विमोचन के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने बताया कि यह सामान्य और सहायक नियम पुस्तक गाड़ी संचालन से संबंधित सभी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अभिलेख है। नया संस्करण 2021 द्विभाषी (हिंदी / अंग्रेजी) रूप में जारी किया जा रहा है, जो कर्मचारियों के लिए विभिन्न नियमों की मूल भावना को सरलता से समझने और स्मरण रखने में अत्यन्त सुविधाजनक होगा। सामान्य एवं सहायक नियम पुस्तक का मुद्रण पिछली बार वर्ष 2000 में किया गया था। तब से लेकर अब तक अनेक परिवर्तन हुए हैं और 22 शुद्धि पर्चियाँ जारी की गयी हैं। 

सामान्य एवं सहायक नियम पुस्तक 2021 में अब तक जारी किए गए सभी इस नियम पुस्तक के प्रस्तुत पुस्तक (2021 संस्करण) में निम्नलिखित का समावेश है। इसमे रेल अधिनियम (1980 के 24) के अन्तर्गत रेलवे की चालित लाइनों के लिए बनाये गये साधारण नियम जो रेलवे बोर्ड की अधिसूचना संख्या 69-आर आर/4 दिनांक फरवरी 11 1976 के अन्तर्गत प्रकाशित किए गये हैं। (11) पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक नियम प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के प्राधिकार के अन्तर्गत जारी किए गए।

 साधारण नियमों के अधीन प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक द्वारा जारी किए गये विशेष अनुदेश साधारण नियम मोटे-मोटे अक्षरों में और सहायक नियम छोटे-छोटे अक्षरों में साधारण नियमों के नीचे लिखे हुए हैं जिनसे उनका सम्बन्ध है। सभी सहायक नियमों के पूर्व स०नि० अक्षर लिखा हुआ है। सहायक नियमों का महत्व, प्रभाव एवं मान्यता साधारण नियमों के ही बराबर है। इसके अतिरिक्त 6 परिशिष्ट सामान्य आकार में मुद्रित है। रेल अधिनियम 1989 (1989 के 24) के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे का प्रत्येक कर्मचारी सहायक नियमों और विशेष अनुदेशों के पालन के लिए उतना ही प्रतिबद्ध है जितना साधारण नियमों के पालन के लिए।            
                                 
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एस.पी. एस. यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) ज्ञानेश त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पॉल एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) ए.के. सक्सेना उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...