Monday, February 14, 2022

संयुक्त व्यापार समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न


व्यापारियों में राजनीतिक चेतना का हैं अभाव: वशिष्ठ नारायण सोनी
रसड़ा (बलिया)। आदर्श नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा है कि व्यापारियों में राजनीतिक चेतना का अभाव है और वे संगठित नहीं है। जिसके कारण उनकी कोई राजनीतिक पूछ नहीं है। 

विगत 35 वर्षों से संयुक्त व्यापार समिति द्वारा किए गए तमाम संघर्षों को याद करते हुए श्री सोनी ने कहा कि चाहे भूकंप हो या बाढ़ हो समिति ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। रसड़ा से तहबजारी समाप्त करने के लिए भी समिति ने बड़ा आंदोलन चलाया था और पूरे उत्तर प्रदेश में रसड़ा की नगर पालिका ने तहबाजारी समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उन्होंने आगे कहा कि जब भी व्यापारियों पर हमले हुए संयुक्त व्यापार समिति कमर कस कर खड़ी हो गई और जबरदस्त तरीके से पुलिस अौर प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाया। वे गत रात्रि प्राइवेट बस स्टॉप स्थित परी मैरिज हॉल में संयुक्त व्यापार समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करा रहे थे। इस मौके पर सर्वश्री भगवान जी एवं अरविंद कुमार तिवारी को संरक्षक, सुभाष चंद्र साहू को अध्यक्ष, हरीन्द्र वर्मा को महामंत्री, रामचंद्र प्रसाद जायसवाल को उपाध्यक्ष, राधेश्याम को उपाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता को सूचना मंत्री, सुधीश कमल गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं सीताराम शर्मा को मीडिया प्रभारी की शपथ दिलाई गई। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री श्रीनिवास जी, लव कुश कुमार गुप्ता, पूरन जी गुप्ता, प्रेम जी गंधी, छोटेलाल वर्मा, सत नारायण प्रसाद, शकील अहमद, आलोक कुमार पांडे, संतोष कुमार जायसवाल, श्याम कृष्ण गोयल को शपथ दिलाई। 

व्यापारियों के हर समस्याओं का समाधान करने का करेंगे पूरा प्रयास: सुभाष चंद्र साहू 
अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू ने कहा कि वह व्यापारियों के कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और उनके हर समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष शिव प्रकाश अग्रवाल जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम कृष्ण गोयल ने किया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...