Monday, January 3, 2022

पद की गरिमा के अनुरूप करेंगे कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन: सचिन

इंडियन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन बने सचिन सिंह 
बलिया। जनपद में योग थेरेपी एंड नेचुरोपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था इंडियन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन के पद पर न्यू मीडिया थीम के डायरेक्टर एवं जिला उपाध्यक्ष (गोरक्ष प्रांत) विश्व हिंदू परिषद के सचिन सिंह को मनोनीत किया गया है।

यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष योग गुरु धनंजय यादव ने बताया कि विगत दिनों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए सचिन सिंह को  चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संस्था के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस मौके पर डॉ. दिवा सिंह, सुनील यादव, भूमि कौर, संगीता यादव, ओम प्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं सचिन सिंह ने कहा कि मैं अपने पद की गरिमा को समझते हुए एवं उससे उत्पन्न कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करुंगा। यह सम्मान समारोह कासिम बाजार में स्थित योग थेरेपी एंड नेचुरोपैथी सेंटर के प्रांगण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...