Saturday, July 3, 2021

यूपी: जिला पंचायत अध्यक्ष के परिणामों में भाजपा को भारी बढ़त

मिर्जापुर, बिजनौर, सीतापुर, बदायूं, बाराबंकी, जालौन में भी भाजपा उम्मीदवारों ने जीतीं जिला पंचायतें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए वोटिंग पूरी होने के बाद अब परिणाम आने शुरू हो गए हैं। 22 जिलों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 21 सीट भाजपा के खाते में है जबकि 1 सीट समाजवादी पार्टी के खाते में है। जानिए किस जिले में क्या तस्वीर उभर रही है।

मथुरा में भाजपा के किशन चौधरी को 33 में से 22 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्धंदी रालोद के राजेंद्र सिकरवार को 11 मत मिले। मथुरा की 5 विधानसभाओं में से 4 पर भाजपा का कब्ज़ा है। जबकि भाजपा सांसद हेमा मालिनी हैं। यहां मंत्री श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मीनारायण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी गयी है।

कुशीनगर में भाजपा की सावत्री देवी 46 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। सपा की रीता देवी को 15 वोट मिले।

सुलतानपुर में भाजपा की ऊषा सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष। ऊषा सिंह को 26 वाेट मिले। अर्चना सिंह को 17 और सपा कैंडीडेट को दो वोट मिले। कुल 45 सीट में भाजपा के खाते में 3 सीट आई थी। यहां सारा दारोमदार सबसे अधिक जीते 19 निर्दलीय उम्मीदवारों पर है।

औरैया में भाजपा प्रत्याशी कमल दोहरे ने 13 वोट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष पर काबिज हुए। सपा प्रत्याशी को यहां 9 वोट मिले।

फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह को 46 में से 41 वोट मिले। सपा प्रत्याशी संगीत राज को मिले 5 वोट।

बागपत में रालोद की ममता किशोर चुनाव जीतीं। रालोद-सपा प्रत्याशी ममता किशोर को मिले 12 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी बबली को 7 वोट मिले। 1 वोट खारिज हुआ। बागपत में कुल 20 जिला पंचायत सदस्य हैं।

रायबरेली में बीजेपी की उम्मीवार रंजना चौधरी 30 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में सफल रही हैं। कांग्रेस की आरती सिंह को मिले 22 वोट।

लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्याशी ने 7 मतों से सपा प्रत्याशी को किया परास्त। भाजपा प्रत्याशी ने 38 वोट प्राप्त किए वहीं सपा प्रत्याशी ने 31 मत प्राप्त किए, जबकि सपा के तीन मत इनवैलिड हो गए।

शामली में भाजपा की मधु गुर्जर ने सपा की अंजलि को हराया। भाजपा की मधु गुर्जर को 10 व सपा की अंजलि को मिले 9 वोट। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की मेहनत रंग लाई।

कानपुर देहात में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले परिवार की निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी 26 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्होंने सपा के राम सिंह यादव को हराया। राम सिंह यादव को 5 वोट मिले।

जालौन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. धनश्याम अनुरागी 18 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला सोनकर को 6 वोट मिले।

बदायू में भाजपा की वर्षा यादव 28 वोट पाकर 5 वोटों से जीतीं। सपा कैंडीडेट सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी है वर्षा यादव।

बाराबंकी में भाजपा की राजरानी राव 48 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। सपा की नेहा सिंह आनंद को 8 वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित हुआ।

मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया को 36 मतों से विजयी घोषित किया गय। बीजेपी प्रत्याशी को कुल 40 मत मिले जबकि सपा प्रत्यासी आशा गौतम को सिर्फ 4 मत मिले।

बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप 30 वोट लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। सपा गठबंधन की चरनजीत कौर को 25 वोट मिले।

सीतापुर में बीजेपी प्रत्याशी श्रद्धा सागर 56 वोट पाकर चुनाव जीते। सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 वोट मिले। सीतापुर में कुल 79 जिला पंचायत सदस्यों ने डाले वोट।

महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी रवि कांत पटेल 47 वोट लेकर विजयी घोषित हुए। रविकांत को 38 और सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को 9 मत मिले।

हाथरस में भाजपा की सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्हें 13 वोट मिले। आरएलडी व सपा गठबंधन को 11 वोट मिले। 2 वोट से भाजपा की हुई जीत। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं सीमा उपाध्याय।

संतकबीरनगर में सपा के बलिराम यादव 18 वोट लेकर ज़िला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्होंने BJP के उम्मीदवार कृष्णा चौरसिया को हराया। BJP के उम्मीदवार कृष्णा को 12 वोट मिले।

हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी जयंती राजपूत 11 वोट लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुई। भाजपा प्रत्याशी जयंती राजपूत ने निषाद पार्टी के प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह राजपूत को 6 वोटों से हराया। जयंती राजपूत दोबारा बनी हमीरपुर की ज़िला पंचायत अध्यक्ष।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...