Monday, April 5, 2021

पत्नी ने अपने ही पति के हत्या के लिए दी सुपारी, फिर...

पत्नी ने अपने ही पति के हत्या के लिए दी सुपारी, फिर...
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ के निकट जखराना गांव के पास एक अप्रैल को स्कॉर्पियों की टक्कर से की गई राउमाव जखराना के बाबू की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। हरियाणा के भूंगारका गांव निवासी बाबू कृष्ण कुमार की पत्नी कुसुम लता ने ही अपने पति की हत्या की सुपारी पड़ोसी देवर सन्नी को दी थी। जिसके साथ कुसुम लता के प्रेम संबंध थे। दोनों ने मिलकर उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। पत्नी कुसुम लता ने खुद के बैंक खाते से 4 लाख रुपए भी निकलवाए थे।

 पुलिस ने कृष्ण कुमार यादव की हत्या की साजिश में शामिल कुसुम लता पत्नी कृष्ण् कुमार यादव, सुन्नी पुत्र मुकेश यादव, अशोक कुमार पुत्र बुद्धराम यादव निवासी भुगांरका नांगल चौधरी हरियाणा, पवन पुत्र कंवर सिंह मेघवाल निवासी कोकावासस मुण्डावर अलवर को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण कुमार यादव अपने गांव महेन्द्रगढ़ भुंगारका से मोटरसाइकिल पर बहरोड़ के गांव जखराना में शहीद हरिपाल यादव उमावि में रोजाना मोटरसाइकिल से ड्यूटी आता था। कृष्ण कुमार के ड्यूटी पर आने के बाद उनका पडोसी सन्नी उनके घर आता। कृष्ण कुमार की पत्नी से मेल मिलाप हो गया। दोनों में प्रेम हो गया। जिसकी भनक कृष्ण कुमार को लग गई। जिसके कारण कृष्ण कुमार सन्नी से नाराज रहने लगा। सन्नी ने अपने छोटे भाई की शादी करा दी लेकिन खुद नहीं की। वह कुसुमलता के साथ ही रहना चाहता था। इसके बाद कुसुमलता व सन्नी ने कृष्ण कुमार की हत्या की साजिश रची। दोनों ने कृष्ण की हत्या की साजिश रचने के बाद सन्नी ने उन्हीं के गांव के कुमार पुत्र बुद्धराम को शामिल कर लिया। कुसुमलता ने चार लाख रुपए सन्नी को लाकर दिए। सन्नी ने इस पैसे में से 1 लाख 80 हजार रुपए में स्कॉर्पियो उसी गांव के अजीत से जरिए एग्रीमेंट पर खरीदी। 

गत एक अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे कृष्ण कुमार अपने गांव से ड्यूटी के लिए जखराना निकला। यह जानकारी कुसुमलता ने सन्नी को दी। सन्नी ने अशोक को बताया। अशोक कुमार कार में पवन को लेकर जखराना बस स्टैंड आ गया। जैसे ही कृष्ण कुमार मोटरसाइकिल से जखराना स्टैंड से स्कूल की तरफ जाने लगा। अशोक ने कार से कृष्ण कुमार को सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद वह काफी देर जाकर गिरा। इसके बाद अशोक ने कार को यू टर्न लिया और कृष्ण कुमार के ऊपर एक बार और कार चढ़ा दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया हत्या है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई। सीसीटवी कैमरे के आधार पर बदमाशों को हुलिया पहचाना। बाद में पता लगा कार पावटा के पास है। इसके बाद बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...