Sunday, April 18, 2021

बिहार में 15 मई तक बंद रहेंगे स्कूल व धार्मिक संस्थान

सरकारी कार्यालय 5 बजे तक बंद हो जाएंगे, केवल 33 फीसदी कर्मचारी होंगे उपस्थित

नई गाइडलाइंस में कई पाबंदियों के ऐलान
पटना। बिहार में क्राइसेस मैनेजमेंट टीम के साथ रविवार को हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक दिन में 8690 केस सामने आए हैं। जिसके चलते राज्य में कंटेनमेंट जोन का निर्णय लिया गया है। कंटेनमेंट जोन शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों पर बनाए जाएंगे। यहां उपचार के इंतजाम किए जाएंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में RTPCR टेस्ट की रिपोर्ट समय पर लोगों को उपलब्ध कराई जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड सेंटर में हर कीमत पर ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित हो, इसे तय किया गया है। ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल बनाया गया है। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की भी खबर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की पर्याप्त प्रबंध किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने प्रवासी श्रमिकों से अफली करते हुए कहा कि जो लोग भी बिहार के बाहर हैं, वे लोग जल्द से जल्द घर लौट आएं। जितना देर करेंगे उतनी कठिनाई होगी। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बचाव के नियम प्रचारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना ड्यूटी में लगे डॉक्टरों को एक माह का अतिरिक्त वेतन मिलेगा।

नीतीश के ऐलान के मुख्य बिंदु
- स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान 15 मई तक बंद रहेंगे।
-15 मई तक कोई परीक्षा नहीं होंगे।
- 15 मई तक सिनेमा हॉल, स्टेडियम बंद
- जरूरी सेवा के दफ्तर को छोड़कर सरकारी कार्यालय 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। केवल 33 फीसदी कर्मचारी होंगे
- रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्यू
- दुकान, मंडी, मांस-मछली दुकान, सब्जी दुकान शाम छह बजे बंद हो जाएंगे।
- रेस्टोरेंट, ढाबा में बैठकर खाना बैन, होम डिलिवरी चालू रहेगी।
- सभी धार्मिक स्थान 15 मई तक बंद
- सार्वजनिक स्थान पर आयोजन बैन
- दफन और दाह संस्कार में 25 लोग जा सकेंगे।
- शादी में अधिकतम 100 लोग रह सकेंगे।
- दिन में सब्जी मंडी में सिलसिलेवार ढंग से खुलेंगे, ताकि भीड़ ना लगे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...